Image
नेतृत्व

स्वामी प्रसाद मौर्य - परिचय

व्यक्तिगत परिचय

श्री स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति के उन नेताओं में से हैं जिन्होंने अपने संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा से समाज के पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों को एक सशक्त आवाज़ दी।

  • पिता का नाम – स्व० बदलू मौर्य
  • जन्मतिथि – 02 जनवरी 1954
  • जन्मस्थान – ग्राम चकबड़, जिला प्रतापगढ़
  • धर्म – बौद्ध
  • जाति – पिछड़ी जाति (मौर्य)
  • विवाह – 1970 में
  • पत्नी का नाम – श्रीमती शिवा मौर्या
  • संतान – एक पुत्र एवं एक पुत्री
  • व्यवसाय – कृषि एवं वकालत
  • मुख्य आवास – ग्राम चकबड़, जिला प्रतापगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • एम.ए. (भूगोल) – इलाहाबाद विश्वविद्यालय
  • एल-एल.बी. – इलाहाबाद विश्वविद्यालय

श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सेवा और समाज सुधार के लिए समर्पित रहा है। उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य सदैव पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाना रहा है।

राजनीतिक जीवन का कालक्रम (पद और जिम्मेदारियाँ)

1980 के दशक

1980 के दशक

  • 1980: संयोजक, युवा लोकदल, इलाहाबाद।
  • 1981: सदस्य, कार्य समिति, युवा लोकदल, उत्तर प्रदेश।
  • 1982-1985: प्रदेश महामंत्री, युवा लोकदल तथा सदस्य, लोकदल प्रदेश कार्य समिति।
  • 1986-1989: प्रदेश महामंत्री, लोकदल।
1990 के दशक

1990 के दशक

  • 1989-1991: मुख्य महासचिव, लोकदल।
  • 1991-1995: प्रदेश महासचिव, जनता दल।
  • 1996: प्रदेश महामंत्री/उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी।
  • सितंबर-अक्टूबर 1996: तेरहवीं विधान सभा के सदस्य (पहली बार) निर्वाचित।
  • मार्च-अक्टूबर 1997: मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग (सुश्री मायावती बसपा-भाजपा मंत्रिमण्डल)।
  • 1997-1998: सदस्य, कार्यमंत्रणा समिति।

2000 के दशक

2000 के दशक

  • 2001: नेता, बहुजन समाज पार्टी विधानमण्डल दल।
  • सितंबर-अक्टूबर 2001: नेता, विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधान सभा।
  • फरवरी 2002: चौदहवीं विधान सभा के सदस्य (दूसरी बार) निर्वाचित (डलमऊ, रायबरेली)।
  • मई 2002 - अगस्त 2003: मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग (सुश्री मायावती मंत्रिमण्डल)।
  • मई 2002 - अगस्त 2003: नेता सदन, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
  • अगस्त-सितंबर 2003: नेता, विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधान सभा।
  • मई 2007 - नवंबर 2009: मंत्री, राजस्व एवं सहकारिता (सुश्री मायावती मंत्रिमण्डल)।
  • जून 2007: सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
  • मई 2007 - मई 2009: नेता सदन, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
  • नवंबर 2009: पंद्रहवीं विधान सभा के सदस्य (उपचुनाव में तीसरी बार) निर्वाचित (पडरौना)।
  • नवंबर 2009 - मार्च 2012: मंत्री, पंचायती राज विभाग (सुश्री मायावती मंत्रिमण्डल)।
  • नवंबर 2009 - मार्च 2012: नेता सदन, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
2010 के दशक

2010 के दशक

  • मार्च 2012: सोलहवीं विधान सभा के सदस्य (चौथी बार) निर्वाचित।
  • मार्च 2012: नेता विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधान सभा।
  • 2012-2013: सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति।

समाजसेवा

संघर्ष और समाजसेवा

  • दलितों और पिछड़ों के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष।
  • लगभग 25 बार गिरफ्तारियां, प्रतापगढ़ और रायबरेली की जेलों में 40 दिन तक बंदी
  • आंदोलनों और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी।
विशेष अभिरुचि

विशेष अभिरुचि

  • सामाजिक कार्य
  • अध्ययन एवं शोध
  • खेल (विशेषकर बैडमिंटन)
निर्वाचन परिणाम

निर्वाचन परिणाम (पडरौना विधानसभा क्षेत्र)

  • कुल मतदाता – 3,39,294
  • कुल मतदान – 1,80,394
  • प्राप्त मत
    • श्री स्वामी प्रसाद मौर्य (बसपा) – 81,039 (44.92%)
    • श्री शाकिर अली (समाजवादी पार्टी) – 28,015 (15.53%)